मुख्यअतिथि के द्वारा सभा को संबोधित करने के पश्चात्, सभी प्रतिभागी ग्रुप को नाम क्रम से एलाउंस किया गया , इसी क्रम में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाएगा।वे अपना तैयारी कर ले।
कार्यक्रम की प्रस्तुति में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। राज्य के नामी कलाकारों को निर्णायक की भूमिका हेतु आमंत्रित किया गया था। वे सभी भी अपनी उपस्थिति दे चुके थे। कालेज के प्राचार्य द्वारा उन सभी निर्णायको का स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों के
कुल 16ग्रुप , वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए नामांकित थे।
शाम 6: 30बजे से पहला ग्रुप ने अपना प्रस्तुति के लिए मंच पर उपस्थिति दिया।
दर्शको ने जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। प्रत्येक ग्रुप को 15मिनट का समय दिया गया था। अपनी प्रस्तुति देने के लिए ।
जिसमे वे नृत्य, डांस और रोल प्ले भी कर सकते थे।
पहला ग्रुप ने अपना परफॉर्मेंस दिया, सभी दर्शको ने उन प्रस्तुति देने वालो के लिए ताली बजाकर उनका हौसला अफजाई किया।
इधर रीता ने पैसे के दम पर निर्णायको को सेट कर ली की रोहन ग्रुप्स को प्रथम स्थान देना है।
पहला ग्रुप्स अपना परफॉर्मेंस दे चुका था।
दर्शको ने ताली बजाकर उनको बिदाई दिया।
उसके बाद दूसरे ग्रुप को, अपनी प्रस्तुति देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया।
वे अपनी प्रस्तुति देने लगे।
एक एक करके 14ग्रुप्स ने अपना परफॉर्मेंस दे चुके थे।
15वे नंबर पर आमंत्रित किया गया , रोहन एंड स्वीटी ग्रुप्स को।
जैसे ही मंच पर ग्रुप्स का नाम अलाउंस किया गया। उसके समर्थक रोहन, रोहन करके चिल्लाने लगे।
मंच पर पहले रोहन आया उसने कुछ देर अकेले अपने दोस्तो के साथ,परफॉर्म किया फिर स्वीटी ने एंट्री की, उनके समर्थकों ने जोर दार ताली बजाकर, रोहन रोहन, स्वीटी, स्वीटी चिल्लाते हुए ताली बजाने लगे।
रोहन और स्वीटी ने तीन तीन नए गानों में जबर्दस्त परफॉर्मेंस दिया।
दर्शको के बीच दोनो ने खूब वाह वाही लूटा।
उनके परफॉर्मेंस के बाद देर तक ताली बजते रहे।
अब तक जीतने भी ग्रुप्स ने परफार्म दिए थे, उसमें रोहन के ग्रुप्स को सबसे ज्यादा तालियां मिली।
अब अंतिम प्रस्तुति के लिए राजेश एंड निशा ग्रुप को आमंत्रित किया गया।
नाम अलाउंस होते ही राजेश के समर्थक ताली बजाकर स्वागत किया।
राजेश एंड निशा ग्रुप ने म्यूजिकल ड्रामा तैयार किया था।
जैसे ही मंच का पर्दा हटा,
मंच पे अंधेरा था।
तब लोगो को आवाज सुनाई दी,
वे कहानी दो बचपन की सहेलियों की है जो एक दूसरे पर जान छिड़कते है। ये आवाज राजेश की थी, सभी लोग ध्यान पूर्वक सुनने लगे।रिया और प्रिया,,
प्रिया एक अमीर बाप की लड़की, रिया उसकी मुलाजिम की लड़की । इस समय दोनो कालेज में है और दोनो कालेज के फंक्शन में अपनी प्रस्तुति दे रहे है।
इसके साथ ही म्यूजिक ऑन होता है। लाइट ओन होता है और मंच पर नजर आते है रिया और प्रिया।
रिया के रोल में निशा थी और प्रिया के रोल में सीमा थी।
दोनो को मंच पर देखते ही लोग सीमा निशा, सीमा निशा चिल्लाते हुए, ताली बजाने लगे।
अपनी दोस्ती पर गीत गाते हुवे,,
निशा और सीमा ने जोरदार नृत्य का प्रदर्शन किया।
सभी दर्शक उनके नृत्य से काफी प्रभावित हुए।
दोनो के नृत्य के बाद मंच कि लाइट एक बार फिर बंद कर दिया गया।
उसके बाद राजेश ने फिर कहानी सुनाया।
फिर उस कालेज में एक लड़का का एडमिशन हुवा नाम था, राहुल
एक अलबेला सा मस्ताना सा, अपनी बातो से लोगो का दिल जीतने वाला, रोते को हसाने वाला,
आइए मिलिए राहुल से,,
तभी गिटार पे, मधुर धुन बजने लगता है।
लाइट एक चेयर पर बैठा लड़के पर फोकस होता है।
जो गिटार बजा रहा था।
सभी दर्शक राज राज करके चिल्लाने लगते है।
राजेश गाना शुरू करता हूं ,,
मैं हूं अलबेला, दीवाना,मस्ताना,,,
मैं आया हूं यहा पे,,,
सबको प्यार सीखाने,,,
टूटे दिलों पे,,,
नया अरमान जागने,,
मैं आया हूं यहां पे,,
सबको प्यार सीखाने,,
इस गीत पर उनके अन्य साथी भी राहुल का साथ देने लगते है।
धमाकेदार परफॉर्मेंस देखकर दर्शक झूम उठते हैं।
राजेश के परफॉर्मेंस के बाद मंच कि लाइट फिर ऑफ हो जाती है।
राजेश फिर कहानी सुनाने लग
राजेश अलबेला पन, मस्ती, उनके व्यवहार से प्रभावित होकर रीया, प्रिया और राहुल घनिष्ट मित्र बन जाते है।
रिया और प्रिया दोनो मन ही मन राहुल को चाहने लगते है। जबकि राजेश रिया को, प्यार का इजहार करना चाहता है।
दोनो सहेली एक दूसरे से कोई भी बात आज तक नही छुपाई है। हर बात को एक दूसरे शेयर करते हैं।
तभी मंच का लाइट ऑन हो जाता है।
मंच पर रिया और प्रिया खड़ी थी।
प्रिया, रिया से कहती है,,
प्रिया _रिया मैं तुम्हे बताने के लिए यहां बुलाई हूं।
रिया _आज, बहुंत खुश लग रही हो, मेरी बहना, बताओ क्या बात है? जरा मैं भी तो जानू।
प्रिया _रिया, मुझे प्यार हो गया है?
रिया _तुमको और प्यार,,
तुम तो कहती थी कि मुझे इस लफड़े में नहीं पड़ना,,
प्रिया _मैं गलत थी, राहुल ने मेरे दिल में प्यार जगा दिया। मैं राजेश से प्यार करने राहुल, i Love राहुल।
रिया _क्या? राहुल से।
प्रिया _हा प्रिया, राहुल कितना प्यारा है? मैं राहुल से बहुत प्यार करती हूं।
बोलो रिया मैं क्या करू?
रिया के आंखो में आंसू आ जाती हैं।
अपनी आंसुओ को छिपाते हुवे कहती है।
रिया _अगर तुम राहुल से प्यार करती हो, तो जाओ उसे बता दो, कही देर न हो जाए।
प्रिया _सच में।
रिया _हा, जाओ, अभी।
प्रिया _ओके मैं अभी जाती हूं, राहुल के पास और उसे अपनी प्यार का इजहार करता हूं।
प्रिया चली जाती हैं।
इधर रिया के आंसू बहने लगती है। अपने आप से कहती है तुम्हे प्रिया के खुशी के लिए राहुल को भूलना होगा।
फिर उसका एक मन कहता है,, मैं कैसे भुल पाऊंगी राहुल को, मैं यूज बहुत प्यार करती हूं।
नही, क्या तू प्रिया के आंखो में आंसू देकर राहुल के साथ खुश रह पाएगी।
नही, मैं प्रिया की आंखो मे आंसू नहीं देख सकती।
तभी राहुल रिया के ढूंढते हुए वहा पहुंचा।
राहुल _रिया मैंने तुम्हे कहा कहा नहीं ढूंढा तुम यहां हो।
रिया _राहुल, तुम यहां, क्या बात है?
राहुल _रिया, मुझे तुमसे कुछ कहना है।
Riya _बोलो,राहुल क्या कहना है?
राहुल ने रिया की दोनो हाथो को पकड़ कर कहा।
रिया i Love यू।
रिया _राहुल ये क्या मजाक है?
राहुल _ये मजाक नही सच है। मैं तुमसे प्यार करता हूं।
रिया _देखो राहुल, मैंने तुम्हे एक अच्छा दोस्त समझा है। मैंने तुम्हारे बारे में कभी ऐसा सोंचा नही।
राहुल _तो अब सोंचो। अपने दिल पर हाथ रख कर बोलो की तुम मुझसे प्यार नही करती।
रिया _राहुल मैं तुमसे प्यार नहीं करती, देखो राहुल मेरे कुछ सपने है मैं किसी अमीर लड़के से शादी करना चाहती हूं, ताकि मैं भी प्रिया की तरह ठाठ बाट से रह सकू। ये प्यार व्यार शब्द सब मेरे लिए बेकार है।
और तुम भी आज के बाद मुझे ऐसे शब्द न बोलना नही तो हमारी दोस्ती भी टूट जायेगी।
राहुल _नही रिया, मेरा प्यार भले ही कबूल न करो।
पर दोस्ती न तोड़ना।
राहुल वहा से चला गया।
राहुल के जाने के बाद, रिया फुटफुट कर रोने लगीमंच पर दर्द भरे गीत, चलने लगा,,
हम थे जिनकी सहारे, वो हुवे न हमारे।
डूबी जब दिल की नैया, सामने थे किनारे,,
रिया की हालत देखकर, सभी दर्शक की आंखो में आंसू सा गए।
मंच का लाइट फिर ऑफ huwa।
राजेश आगे की कहानी बताया,
प्रिया अगले दिन राजेश से मिली, और अपने प्यार का इजहार कर दिया।
राहुल, रिया के ठुकराने के बाद वह भी टूट चुका था। उसे भी सहारे की जरूरत था, वह प्रिया को मना नही किया क्यों कि वह जानता था कि अगर वह प्रिया को मना कर दीया तो प्रिया की के ऊपर भी वही गुजरेगी जो रिया के ठुकराने से उन पर बीत रही है।
प्रिया बहुत खुश थी।
आज राहुल प्रिया की सगाई है।
घर में सभी खुश है।
मंच पर लाईट ऑन होता है।
दर्शक देखते है मंच पर प्रिया और राहुल कि सचमुच की सगाई हो रही हो,,
मंच में एक बार फिर म्यूजिक ऑन होता है। रिया और उसके दोस्त राहुल और प्रिया को सगाई की बधाई देते हुऐ गीत गाते हैं। प्रिया और राहुल की भी उनके साथ नाचने लगते हैं।
दर्शको को एक बार फिर से धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलता है।
दर्शक भी झूमने और नाचने लगते है।
मंच का लाईट फिर ऑफ होता हैं
राजेश आगे की कहानी सुनाता है।
प्रिया और राहुल के सगाई के बाद,
रिया बहुत टैलेंटेड थी अमेरिका कि एक कम्पनी में जाब के लिए अप्लाई कर दी थी।
वहा से नियुक्ति आदेश मिलने पर अमेरिका जाने का फैसला कर ली।
प्रिया को जब पता चला कि रिया अमेरिका जा रही है
वह रिया के पास पहुंच जाती है।
मंच का लाइट ऑन होता है।
मंच पर दर्शको को रिया और प्रिया खड़ी नजर आती है।
प्रिया _रिया, ये मैं क्या सुन रही हूं? तुम अमरीका जा रही हो।
रिया _हा, प्रिया। तुमने सही सुना है।
प्रिया _क्या मुझे छोड़कर चली जायेगी? तू मेरी सहेली नही। मेरी जान हैं तू। तू चली जायेगी तो अपनी बाते किससे शेयर करूंगी।
रिया _अब राहुल हैं नतेरे पास, तेरे दुख सुख का साथी।
प्रिया _, प्रिया तुम्हारे लिए यहां भी कोई जाब की कमी नहीं है, तुम मत जाओ,
रिया _मुझे जाना होगा रिया, मुझे भी कुछ बनना हैं, मेरे भी कुछ सपने है।
मंच का लाइट फिर ऑफ हो जाता हैं।
राजेश आगे की कहानी सुनाने लगता है।
रिया अमेरिका चली जाती है, और वहा की एक कंपनी में जाब करने लगती हैं।
अपने साथ ले गई थी प्रिया और राहुल कि फोटो।
वहा एक छोटे से मकान किराया पे लेकर रहती।
वह अमेरिका मे बहुत अकेला पन महसूस कर रही थी। वह किसी तरह राहुल और प्रिया के साथ कालेज में बिताए पल को याद कर जी रही थी उसकी सेहत भी बिगड़ती जा रही थी।
जब भी प्रिया से फोन पर बात होती, वह अपने आपको बहुत खुश बताती।
6माह बाद राहुल और प्रिया की शादी होनी थी। 6माह गुजर गए।
प्रिया, रिया को शादी का कार्ड देने खुद अमरीका जाना चाहती थी, उसे भी रिया से दूर रहकर अच्छा नही लग रहा था, वह रिया से मिलना चाहती थी।
रिया को बिना बताए, राहुल और प्रिया पहुंच गईअमरीका।
वहा जाने के बाद पता चला, रिया ड्यूटी पर गई है। वे उसकी आने का इंतजार करने लगे।
बाजू मकान मालकिन से प्रिया ने रिया के बारे में पूछी।
मकान मालकिन ने कहा _वह दिनभर तुम्हारे बारे में ही बात करती रहती है। तुम दोनो को बहुत चाहती है।
पर दुखी रहती है, वह यहां खुश नही। दिन बदिन उसकी सेहत बिगड़ती जा रही है।
मुझे बेचारी पर बहुत तरस आता है। पर मैं भी क्या कर सकती हूं। वह बताती नही की उसे क्या दुख है?
मकान मालकिन की बातो को सुनकर प्रिया की आंखो मे आंसू भर गए।
कुछ देर बाद रिया घर पहुंची।
वहा पर राहुल और प्रिया को देखकर चौंकी।
रिया _प्रिया, राहुल तुम लोग यहां, मुझे बताया नही तुम लोग यहां आ रहे हो।
प्रिया ने रिया की हालत देखी
रिया तुम तो कह रही थी यहां बहुत खुश हो, देखो अपने को कैसी थी और क्या हो गई है।
वह रिया को गले लगा ली, रिया मुझे बताओ आखिर बात क्या है? तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो।
रिया _प्रिया तुम्हे कोई गलत फहमी हुई है, मैं तो बहुत खुश हूं यहां, मेरे सेहत को क्या huwa है।
पहले जैसे ही हूं।
हा तुम पहले से कुछ मोटी लग रही हो।
आओ अंदर बैठो।
राहुल और प्रिया अंदर रूम मे गए।
तभी रिया टेबल से कुछ उठाई और आलमारी में छुपा दी।
प्रिया नई देख लिया।
रिया ने कहा _मैं तुम लोगो के लिए कुछ नाश्ता बना दू।
प्रिया_ठीक हैं।
रिया किचन मे चली गई नाश्ता बनाने।
प्रिया यह जानने के लिए की रिया ने क्या छुपाई है?
वह अलमारी को खोलकर देखने लगी।
कपड़े के नीचे उसे एक फोटो फ्रेम मिला।
राहुल का फोटो था।
प्रिया _रिया राहुल का फोटो क्यू छिपाई?
मतलब,,,,,,
तभी रिया रूम मे आई।
प्रिया ने आलमारी बंद कर दी।
रिया _वैसे अचानक किसी काम से आए जो क्या?
प्रिया _, क्यू, हम लोग तुमसे मिलने नही आ आ सकते।
रिया _आ सकते हो, पर अचानक।
प्रिया _हम तुम्हे लेने आए हैं। 5दिन बाद हमारी शादी हैं और हम चाहते है कि हमारी शादी मे तुम उपस्थित रहो।
रिया _ये तो बड़ी खुशी की बात है, कि आप दोनो कि शादी तय हो गई है।
तुम लोग बता देते मैं आ जाती।
प्रिया _अरे नही तुम्हारा कोई भरोसा नही था न आने का कोई बहाना कर देती, इसलिए हम खुद ही आ गए।
इधर रिया की हालत पर राहुल को भी बहुत दुख हो रहा था। वह आज भी रिया को बहुत चाहता था। पर वह कर भी क्या सकता था रिया ने उसका प्यार ठुकरा दिया था।
प्रिया _रिया अगर तुम नही चलोगी तो हम शादी नही करेंगे।
रिया _मुझे कंपनी मे छूटी के लिए आवेदन देना होगा।
प्रिया _रिया अब बहुत हो गया, कंपनी वगेरा छोड़ो और हमारे साथ चलो।
रिया _यहां अच्छी खासी जाब है उसे कैसे छोड़ दूं?
प्रिया _तुम नही जावेगी तो हम लोग शादी नही करेंगे।
ये हम लोगो का अंतिम निर्णय हैं।
रिया _ठीक है बाबा, मैं अभी तो नही चल सकती पर शादी के दिन मैं जरूर पहुंच जाऊंगी,।
राहुल और प्रिया वहा से भारत लौट गए, और शादी की तैयारी करने लगे।
इधर शादी के दिन भी आ गए।
शादी की 2घंटे पहले रिया , प्रिया के घर पहुंची।
प्रिया _आ गई मेरी रिया, अगर तुम नही आती तो आज ये शादी नही होती।
मैंने तुम्हारे लिए ड्रेस बनवाए हैं उसे पहन लो। अपने जैसे ही प्रिया ने रिया के लिए भी ड्रेस बनवाए थे।
रिया मै इसे पहन कर क्या करूंगी ये तो दुल्हन के कपड़े लगते है।
प्रिया _तू मेरे खुशी के लिए इसे नही पहन सकती।
रिया ने वह वह जोड़े पहन ली।
प्रिया के पिता जी,_बेटी पंडित जी बुला रहे है, चलो मंडप में।
प्रिया _आप चलो हम आ रहे हैं पापा।
उसके बाद मंच का लाईट ऑन हो गया और फिर सामने दर्शको ने देखा मंच पर मंडप सजा था।
राहुल, दूल्हे के ड्रेस में था, प्रिया और रिया दुल्हन के ड्रेस में थी।
पंडित _दुल्हन को मंडम पर बिठाइए।
प्रिया के पिता ने प्रिया को मण्डप पार बैठने कहा।
प्रिया _पाप मंडप पर राहुल के साथ मै नही रिया बैठेगी।
सभी लोग चौके।
प्रिया के पिता _बेटी ये तुम क्या कह रही हो, हां पिता जी मै सही कह रहा हूं।
रिया _प्रिया, ये कैसा मजाक है।
प्रिया _रिया, मै मजाक नही कर रही। मुझे सब पता चल गया है।
रिया _क्या पता चल गया है?
प्रिया _यही कि तुम राहुल से प्यार करती हो। उस दिन अमेरिका मे राहुल का फोटो तुमको छिपाते देख मै सब समझ गई कि तुम क्यों मुझसे दूर चली गई।
तुम्हे क्या लगता हैं? प्यार कि कुर्बानी सिर्फ तुम दे सकती हो मै नही।
मैंने तुम्हे अपनी दिल की बात बताया, लेकिन तुमने अपनी दिल कि बात मुझसे छिपाई।
कि राहुल से प्यार करती हो।
रीया _नही प्रिया ये झूठ, ऐसा कुछ भी नही।
प्रिया _अगर ये साब झूठ हैं तो मेरे सिर पर हाथ रख कर कहो कि तुम राहुल से प्यार नही करती। बोलो, जवाब दो खाओ कसम, चुप क्यों हो।
खाओ कसम,,,
रिया _नही, मै तुम्हारी कसम नही खा सकती।
प्रिया _रिया तुम्हे सच बोलना होगा, अगर अभी सच न बोली तो हम तीनों की जिन्दगी बर्बाद हो जायेगी।
बोलो रिया बोलो,,,, चीखते हुए बोली।
रिया _हा, हां मै राहुल से प्यार करती, पर मै तुम्हे दुखी नही देख सकती थी क्यू कि तुमने मुझसे पहली ही बता दी कि तुम राहुल से प्यार करती हो। तुम कितनी खुश लग रही थी। मै तुम्हे निराश होते नही देख सकती थी।
प्रिया _पर, परिया राहुल तो तुम्हे चाहता है न, फिर तुम्हे ये सब करने की क्या जरूरत थी?
रिया _तुम्हे ये सब किसने कहा।
प्रिया _मैंने राहुल से कई बार खुलकर बोले को कहा, प्रिया i Love यू बोलने।
लेकिन कभी स्पष्ट बोला नहीं। अमेरिका से आने के बाद मै राहुल के दोस्तो से मिला उन लोगों से मुझे सच्चाई का पता चला कि राहुल रिया से प्यार करता था उसने रिया से इजहार भी किया लेकिन तुमने ठुकरा दिया।
राहुल तुम चुप क्यों खड़े हो बोलो क्या मै जो बोल रही हूं गलत है।
राहुल, कुछ न बोला,,,
प्रिया _रिया, क्या तू समझती हैं मै राहुल से शादी कर तुम्हे इस हालत मे देखकर खुश रहूंगी। बोलो। मै अपने आप को कभी माफ नही कार पाती। अच्छा huwa जो मुझे सच्चाई का समय पर पता चल गया।
रिया, मुझे खुश देखना चाहती हो तो राहुल के साथ मंडप पर बैठो।
रिया, प्रिया की गले लगकर रोने लगी।
प्रिया _रिया, ये खुशी का दिन है ऐसे मौके पर रोते नही, आज मै खूब नाचूंगी।
इधर दर्शक लोग दो सहेलियो के बीच प्यार देखकर
भाऊक हो गए ।
ताली पे ताली बजा रहे थे।
प्रिया के पिता _प्रिया बेटा, मुझे तुम पर गर्व है।
रिया राहुल के साथ मंडप पर बैठ गई।
दोनों की शादी huwa और एक बार फिर राहुल, रिया प्रिया और इसके ने धमाकेदार समूह नृत्य का प्रदर्शन किया।
जब प्रस्तुति समाप्त huwa तो दर्शको की ताली रुकने का नाम ही नही के रहा था।
हालाकि 15मिनट का समय, 20मिनट ले गया था।
लेकिन निशा, सीमा और राहुल कि ऐसी यादगार परफॉर्मेंस देखकर सबकी जुबां पर राजेश और निशा का ही नाम था।
अंतिम प्रस्तुति के बाद आधे घण्टे बाद आज केतीन बेस्ट परफा रमरो की घोषणा किए जाने का अलाउंस किया गया।
इधर निर्णायक असमंजस में पड़ गए थे। किसको प्रथम विजेता घोषित करे।
क्यू कि बेस्ट परफॉर्मर रोहन एंड स्वीटी ग्रुप को दे तो कालेज के स्टूडेंट्स हंगामा खड़ा कर सकते हैं।
जबकि रिया हर हाल रोहन ग्रुप को ही प्रथम स्थान दिलाने का दबाव डाल रखा था।
अंत मे कालेज प्रशासन पर ही छोड़ दिया गया।
आखिर आधे घण्टे बाद आज के विजेता टीमों की घोषणा किया गया पहले तृतीय स्थान, फिर द्वितीय स्थान वाले टीमों की घोषणा किया गया।
अंत मे फैसला सुनाने वाले ने कहा कि पहली बार कालेज में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो टीमों रोहन और राजेश ग्रुप को दिया जाता है।
स्टूडेंस खुश नही थे, पर सबका मानना पड़ा।
दोनों टीमों के प्रतिभागियों को मंच पर बुलाया गया और एक प्रथम स्थान वाला कप राजेश और रोहन दोनों के हाथो मे थमाया गया।
उनके समर्थक राजेश राजेश तो रोहन के समर्थक रोहन रोहन चिल्लाने लगे।
कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद रात्रि भोज का व्यवस्था किया गया था।
रात्रि भोज करने के बाद
सभी लोग अपने अपने साथियों से इजाजत लेकर घर की ओर प्रस्थान करने लगे।
रात के 12बज चुके थे।
राजेश _स्वीटी चलो बाइक में बैठो, घर चलना है रात बहुत हो गई हैं।
स्वीटी _आप जाओ, रोहन मुझे घर छोड़ देगा।
क्यू रोहन।
रोहन _हां क्यू नही?
राजेश भगत से कुछ कह कर घर निकल गया।
शायद रोहन पर नजर रखने।
इधर रोहन अपने कार में स्वीटी को लेकर उसके घर छोड़ने चला गया।
रास्ते में,,
रोहन _थैंक्स, स्वीटी अगर तुम साथ नही देती तो हम राजेश ग्रुप से पीछे रह जाते।
स्वीटी _थैंक्स तो मुझे आपका बोलना चाहिए जो अपने ग्रुप में मुझे लिया।
तभी रोहन ने कार रोक दिया।
स्वीटी आज बड़ी खुशी की दिन है।
क्यू न हम सेलिब्रेट करे।
वह स्वीटी के करीब आकर उसे किस करने की कोशिश करने लगा।
स्वीटी _रोहन को रोकते हुए कहा, देखो रोहन हम एक अच्छे दोस्त हैं।
पर ये मुझे पसंद नहीं। प्लीज।
रोहन _यार दोस्त हैं इसलिए तो इंजॉय करने बोल रहा हूं।
रोहन _नही रोहन, मै ये सब नही कर सकती, मुझे फोर्स मत करो, प्लीज।
रोहन स्वीटी पर ज्यादा दबाव भी नहीं बना सकता था कही वह नाराज हो गई तो मामला और बिगड़ सकता है, सोचकर।
रोहन _स्वीटी, मुझे माफ कर दो, पता नही मुझे क्या हो गया था। तुम कितनी खूबसूरत हो, अकेले मे बहकने लगा था मुझे माफ कर दो। प्लीज। ऐसा फिर कभी नही होगा।
स्वीटी _ओके, मै तुम्हे अच्छा दोस्त समझता हूं, भरोसे को बनाए रखना।
रोहन ने कार स्टार्ट किया।
कुछ देर बाद,
लो मेरा घर आ गया।
बस यही पे छोड़ दो।